February 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अलग अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल,इलाज जारी

1 min read
Spread the love

कर्नलगंज,गोण्डा। तहसील मुख्यालय स्थित कर्नलगंज कस्बे के मौर्यनगर चौराहे पर शुक्रवार को एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी,जिससे चौराहे पर खम्भे में लगा सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बैजनाथ व विष्णु पुत्र जगजीवन निवासी मुंडेरवा घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। वहीं गंभीर रूप से घायल बैजनाथ को गोण्डा रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना में इसी क्षेत्र के पारा गांव में अपने रिश्तेदारी में आई आशा संगिनी स्कूटर से गिरकर घायल हो गईं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के मुताबिक जनपद बहराइच के कैसरगंज अन्तर्गत मुस्तफाबाद सीएचसी पर कार्यरत आशा संगिनी निर्मला सिंह पत्नी दुखहरन सिंह कर्नलगंज के पारा गांव में अपने रिश्तेदारी में आई थीं। इसी दौरान स्कूटर से गिरकर वह चोटिल हो गईं। दुर्घटना के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *