October 18, 2024

Awadh Speed News

Just another wordpress site

23 वर्षीय युवती की आश्रम के छत से गिरकर हुई मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

1 min read
Spread the love

ब्रह्मकुमारी आश्रम में छत से गिरकर युवती की मौत, सुबह के समय एक्सरसाइज करने के लिए उठी; मां बोली- बेटी थी बीमार

अयोध्या

कोतवाली क्षेत्र के रायगंज स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की छत से संदिग्ध परिस्थियों में 23 साल की पूजा जायसवाल की गिरकर मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह 5:30 की है। संस्था के पदाधिकारियों ने घटना के बाद माता पिता के मौजूदगी में बिना पुलिस को सूचना दिए ही किशोरी का दाह संस्कार कराने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं किशोरी की मां के मुताबिक वह कई सालों से बीमार थी। जिसका इलाज चल रहा था।
पूजा मूलरूप से गोरखपुर के तारामंडल की रहने वाली थी। उनका परिवार अयोध्या के लवकुश नगर में किराए के मकान में रहता है। पिता राजेश कुमार जायसवाल अयोध्या नगर निगम में संविदा कर्मचारी है। पूजा ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय में रहती थी, जहां उसका इलाज भी चलता था।
सुबह 5:30 बजे आश्रम की एक महिला ने विश्वविद्यालय की बगल पूजा को सड़क पर खून से लथपथ पड़ी देखा। उसने तत्काल इसकी सूचना संस्थान प्रभारी डीके सुधा को दिया। डीके सुधा ने बताया कि घटना के बाद पूजा को श्री राम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद घटना की जानकारी पिता राजेश और माता निर्मला को दी गई।
विश्वविद्यालय में पूजा सोनम के साथ ही सोती थी। सोनम ने बताया कि विश्वविद्यालय के नियमानुसार सुबह चार बजे दोनों जगकर व्यायाम किया। ठंड और अंधेरे के कारण दोबारा 4:30 बजे वह दोबारा सो गए। पूजा बिस्तर पर बैठी रही। आंख खुला तो विद्यालय में हलचल मचा हुआ था। पता चला कि पूजा छत से गिर गई है।
ब्रह्मकुमारी संस्थान के पदाधिकारियों के मुताबिक पूजा दूसरे तल पर सोती थी। सुबह वह उठकर ऊपर छत पर गई। जहां से उसने गमले के सहारे छत की रेलिंग पर चढ़ी और छलांग लगा दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूजा छत से गिरने के बाद करीब आधे घंटे तक सड़क पर पड़ी लड़फती रही। जिसकी भनक तक किसी को नहीं हुई। इतना ही नहीं आस-पास के लोगों को भी घटना के बारे में पता नहीं चला, जबकि घटनास्थल के बगल निर्माण कार्य चल रहा है। जो कई लोग थे।
घटना के बाद संस्था के पदाधिकारियों ने शव को वापस विश्वविद्यालय ले आए। सूचना पर पहुंचे माता-पिता के मौजूदगी में नया घाट पर शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने लगे। इसी दौरान घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *